चोरी के मामले में लापरवाही पर एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल और चौकी प्रभारी निलंबित

 सक्रिय अपराधी को थाने लाकर भी बिना पूछताछ छोड़ा, शिकायत की जांच में खुली पुलिसकर्मियों की लापरवाही; एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने तत्काल प्रभाव से की कार्रवाई

जौनपुर। चोरी की घटना में प्रभावी कार्रवाई न करना और सक्रिय अपराधी को थाने लाने के बावजूद बिना गहन पूछताछ एवं विवेचनात्मक कार्रवाई के छोड़ देना कोतवाली पुलिस को भारी पड़ गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह और सरायपोख्ता चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल रंजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


मामले के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत प्राप्त हुई थी कि थाना कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इतना ही नहीं, एक सक्रिय अपराधी को पूछताछ के लिए थाने पर लाए जाने के बावजूद उससे गहन पूछताछ और आवश्यक विवेचनात्मक कार्रवाई किए बिना ही छोड़ दिया गया।


शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच सहायक पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर से कराई गई। जांच में दोनों पुलिस अधिकारियों की प्रथम दृष्टया लापरवाही और स्वेच्छाचारिता सामने आई। इसे अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर उदासीनता और पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाला कृत्य मानते हुए एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया।


निलंबित होने वालों में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनीता सिंह और चौकी प्रभारी सरायपोख्ता उपनिरीक्षक राहुल रंजन शामिल हैं।


एसपी के इस सख्त कदम से साफ संदेश गया है कि अपराधियों के प्रति लापरवाही और कर्तव्य निर्वहन में मनमानी करने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। वर्दी की जिम्मेदारी निभाने में चूक पर विभागीय कार्रवाई तय है।

Related

JAUNPUR 699243285761164640

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item