पूर्वांचल महोत्सव का मंगलवार से होगा आगाज, 100 कलाकार बिखेरेंगे प्रतिभा का जलवा

 बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में 17 से 19 नवंबर तक चलेगा तीन दिवसीय आयोजन, मिस्टर और मिस पूर्वांचल प्रतियोगिता भी होगी आकर्षण का केंद्र

जौनपुर। नगर के बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार से तीन दिवसीय पूर्वांचल महोत्सव का भव्य आगाज होने जा रहा है। 17 से 19 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के करीब 100 कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव में गायन, नृत्य, मेहंदी रचाओ, पेंटिंग सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं मिस पूर्वांचल और मिस्टर पूर्वांचल प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।


कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. दिनेश तिवारी ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि महोत्सव में पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। उन्हें अपनी कला और हुनर प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाएगा। गायन, नृत्य, मेहंदी, पेंटिंग के साथ ही मिस पूर्वांचल और मिस्टर पूर्वांचल जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।


उन्होंने बताया कि पूर्वांचल की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारकर उन्हें उचित मुकाम तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस आयोजन की शुरुआत की गई थी। पिछले तीन वर्षों से लगातार इसका आयोजन किया जा रहा है। इस बार महोत्सव का चौथा वर्ष है। आयोजकों को उम्मीद है कि तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में कला प्रेमियों की सहभागिता रहेगी।

इस मौके पर प्रोफेसर डॉ अजय दुबे समेत महोत्सव के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 1437235269921885633

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item