मतदाता सूची पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी, 17 नवंबर को होगा प्रारूप का प्रकाशन
16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां होंगी स्वीकार, 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम के तहत अब एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 17 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 16 दिसंबर 2026 तक चलेगी। मतदाताओं की सुविधा के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद सभी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए 4 जनवरी 2027 को अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा।
निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। किसी प्रकार की त्रुटि, नाम छूटने या अन्य आपत्ति की स्थिति में निर्धारित समयसीमा के भीतर दावा अथवा आपत्ति दर्ज कराएं, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके।

