लखनऊ में होगी बहुजन एकता संकल्प महारैली, जौनपुर से 10 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का दावा

 आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और एआईएमआईएम के संयुक्त नेतृत्व में होगा आयोजन, जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुटेंगे कार्यकर्ता

जौनपुर। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित होने वाली बहुजन एकता संकल्प महारैली में जौनपुर से 10 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं एआईएमआईएम के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित होने वाली इस महारैली को लेकर जिले में तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से दिल्ली पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष भानु प्रताप भारती ने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग बस, ट्रक, पिकअप, ट्रेन एवं निजी वाहनों के माध्यम से दिल्ली रवाना होंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों से संपर्क कर उन्हें महारैली में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष ने बताया गया है कि इस महारैली का उद्देश्य बहुजन समाज को एकजुट करना तथा सामाजिक न्याय, समानता और संविधान में प्रदत्त अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाना है। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम के माध्यम से समाज के अधिक से अधिक लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।

महारैली को सफल बनाने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क और तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों ने दावा किया है कि जौनपुर से हजारों की संख्या में लोग दिल्ली पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

इस संबंध में जिला अध्यक्ष भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) सहित अन्य पदाधिकारियों ने लोगों से महारैली में पहुंचने की अपील की है।

 

Related

डाक्टर 2475912029534289341

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item