विपक्ष अकेले लड़े या सब मिलकर, 2047 तक भाजपा कहीं जाने वाली नहीं : केशव मौर्य

मुख्यमंत्री चेहरे पर बोले डिप्टी सीएम- चुनाव में कमल ही होगा चेहरा, नतीजों के बाद सर्वसम्मति से होगा सीएम के नाम का ऐलान

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों को चुनौती देते हुए बड़ा राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां अकेले चुनाव लड़ें या सभी एकजुट होकर मैदान में उतरें, भाजपा 2047 तक सत्ता से जाने वाली नहीं है। 2027 चुनाव में बीजेपी जौनपुर में पिछले चुनाव की तुलना में दो गुनी सीट जीतेगी।

वहीं, वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव में भाजपा का चुनाव चिह्न कमल ही चेहरा होगा। चुनाव परिणाम आने के बाद पार्टी की बैठक में सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा।

डिप्टी सीएम के इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की राजनीतिक रणनीति और विपक्ष के गठबंधन की संभावनाओं पर सीधे संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

Related

डाक्टर 5561481442705096078

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item