आर.के. सिन्हा के निधन से कायस्थ समाज में शोक, 11 नवंबर के शोभायात्रा और डांडिया कार्यक्रम निरस्त

 अखिल भारतीय कायस्थ महासभा-2150 ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने समाज के उत्थान में उनके योगदान को किया याद

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा-2150 की ओर से आर.के. सिन्हा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में उनके व्यक्तित्व और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनका निधन कायस्थ समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दौरान आगामी 11 नवंबर को प्रस्तावित शोभायात्रा एवं डांडिया कार्यक्रम को निरस्त करने का निर्णय लिया गया।


श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जब आर.के. सिन्हा पहली बार जौनपुर आए थे तो वह उनके आवास पर ही ठहरे थे। उन्होंने चित्रगुप्त धर्मशाला के निर्माण में भी काफी सहयोग किया था। उनका कायस्थ समाज के प्रति समर्पण सदैव याद किया जाएगा।


राष्ट्रीय महासचिव पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि आर.के. सिन्हा ने ही संगत-पंगत की स्थापना की थी और उन्हें जौनपुर का जिलाध्यक्ष बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। प्रदेश महासचिव अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि आर.के. सिन्हा ने कायस्थ समाज के हित और उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष नवनीत श्रीवास्तव ने कहा कि महासभा की स्थापना भी आर.के. सिन्हा के मार्गदर्शन में हुई थी।


सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके सामाजिक योगदान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।


इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव, जिला महासचिव सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष नीरज कायस्थ, जिला युवाध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, युवा महासचिव राहुल श्रीवास्तव, मनीष सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।

Related

डाक्टर 4308360680722087040

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item