प्रांतीय संस्कृति महोत्सव में गौराबादशाहपुर के सरस्वती शिशु मंदिर का दबदबा, लोक नृत्य सहित कई प्रतियोगिताओं में प्रथम

 280 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, संस्कृति और वैदिक गणित की प्रतियोगिताओं में विभिन्न जनपदों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

जौनपुर। जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय संस्कृति महोत्सव का समापन 1 नवंबर को सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय गौराबादशाहपुर में भव्य एवं दिव्य वातावरण में हुआ। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित इस महोत्सव में 280 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में गौराबादशाहपुर के सरस्वती शिशु मंदिर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्कृति महोत्सव में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं लोक नृत्य प्रतियोगिता में भी विद्यालय के प्रतिभागियों ने बाजी मारी।


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां शारदा के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जी ने अतिथियों का परिचय कराते हुए उनका स्वागत एवं सम्मान किया।


जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक राज बहादुर दीक्षित ने महोत्सव के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण के साथ देशभक्ति की भावना जागृत करना तथा भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति के प्रति गौरव का भाव विकसित करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। इसी उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम अध्यक्ष एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. क्षितिज शर्मा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण आवश्यक है।


महोत्सव में संस्कृति एवं वैदिक गणित प्रश्न मंच, गणित प्रदर्शन, गणित प्रयोग, गणित पत्र और भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और ज्ञान का प्रदर्शन किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में भी विभिन्न प्रकार के लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें गौराबादशाहपुर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

शिशु वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर गौराबादशाहपुर ने प्रथम, प्रयाग ने द्वितीय और चंदौली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग में सुल्तानपुर प्रथम, जौनपुर द्वितीय और यमुनापार तृतीय स्थान पर रहा। किशोर वर्ग में सुल्तानपुर ने प्रथम, अमेठी ने द्वितीय और यमुनापार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


संस्कृति महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रदेश निरीक्षक राज बहादुर दीक्षित ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी 12 से 14 नवंबर तक सुल्तानपुर में आयोजित होने वाले क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।


इस अवसर पर जिला मंत्री रमाशंकर मिश्र, रामप्यारे यादव, अखिलेश सिंह, पंकज राय, धर्मेंद्र प्रसाद गुप्त, अमित चौबे, मनोज सिंह, ऋषि श्रीवास्तव, डॉ. रूबी राय, शीशवंश सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य कमलेश जी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

JAUNPUR 4615842364075489354

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item