26 वर्षों की जनसेवा को मिला नया आयाम, पीवीएस सेवा ट्रस्ट का हुआ आगाज

 कोरोना काल में  लोगों की बचाई जान, लावारिस शवों का कराया अंतिम संस्कार; नैपाली यादव ने गरीब रिक्शा चालक को दी 18 हजार रुपये की मदद

जौनपुर। पिछले 26 वर्षों से लगातार जनसेवा में जुटे समाजसेवी लाल बहादुर यादव 'नैपाली' ने अब पीवीएस सेवा ट्रस्ट के माध्यम से समाजसेवा को नया आयाम देने का संकल्प लिया है। कोरोना महामारी के दौरान भारी लोगों की जान बचाने से लेकर  लावारिस एवं वारिस शवों का अंतिम संस्कार कराने तक उनके सेवा कार्यों ने मानवता की मिसाल पेश की है। उनके इस संकल्प को सराहनीय, पवित्र और ऐतिहासिक बताते हुए प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री डॉ. गिरीश चन्द्र यादव ने उनके प्रयासों की प्रशंसा की।


नैपाली यादव द्वारा आयोजित सामाजिक एवं धार्मिक संस्था के नामकरण तथा घोषणा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि समाजसेवा का वास्तविक अर्थ जरूरतमंदों के दुख-दर्द में सहभागी बनना है। लाल बहादुर यादव नैपाली वर्षों से जिस निष्ठा और समर्पण के साथ मानव सेवा कर रहे हैं, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है।


कार्यक्रम में पहुंचने पर संयोजक मनीष श्रीवास्तव 'बच्चा' एवं आयोजक लाल बहादुर यादव ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। वहीं पीवीएस सेवा ट्रस्ट परिवार के अतुल मिश्रा, सावित्री देवी, मनीष श्रीवास्तव एडवोकेट, विक्की साहू, कमलेश निषाद, आशुतोष यादव, विमलेश यादव और सुभाष चन्द्र यादव ने विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन तथा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कमर अब्बास, डॉ. इरफान खान, डॉ. मो. अंजर एवं व्यवसायी जितेन्द्र यादव का स्वागत किया।


इस अवसर पर आयोजक लाल बहादुर यादव 'नैपाली' ने कहा कि वह पिछले ढाई दशक से अधिक समय से समाजसेवा के कार्यों में लगे हैं। अब पीवीएस सेवा ट्रस्ट के माध्यम से सेवा कार्यों को और व्यापक स्वरूप देने का संकल्प लिया है। 'जन सेवा ही मेरा संकल्प है' के ध्येय वाक्य के साथ उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ट्रस्ट के माध्यम से ऐसे कार्य किए जाएंगे, जो जौनपुर के सामाजिक परिदृश्य पर एक अलग पहचान बनाएंगे।


समारोह ने उस समय मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की, जब नगर के बल्लोच टोला निवासी मो. कलीम की आर्थिक स्थिति को देखते हुए समाजसेवी नैपाली यादव ने उन्हें 18 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। गरीब रिक्शा चालक को सहायता राशि का चेक मुख्य अतिथि डॉ. गिरीश चन्द्र यादव, पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन सहित मंचासीन अतिथियों ने अपने हाथों से सौंपा।


कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीष श्रीवास्तव 'बच्चा' ने की, जबकि संचालन नितिन नारायण गुप्ता ने किया।


इस मौके पर दिलीप प्रजापति, मनीष प्रजापति, सत्यम गुप्ता, अनूप यादव, कुक्कू, केतन गुप्ता, राहुल सिंह, वैभव वर्मा, सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा, योगेश जायसवाल, अजय पाण्डेय, आदर्श श्रीवास्तव, दीपक अग्रहरि, संकल्प गुप्ता, मनीष गांधी, रामजी जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 245615049237338289

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item