सीसीटीवी से 380 परीक्षा केंद्रों की निगरानी, कुलपति ने परखी व्यवस्था

 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर के 380 महाविद्यालयों में चल रही परीक्षाओं की निगरानी विश्वविद्यालय परिसर स्थित सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष से की जा रही है। शुक्रवार को कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह के साथ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


इस दौरान कुलपति ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संचालित परीक्षाओं का अवलोकन किया। दोनों जनपदों में परीक्षाएं तीन पालियों में आयोजित की जा रही हैं। प्रथम पाली में बीएससी प्रथम सेमेस्टर और एमए म्यूजिक की परीक्षाएं हुईं। द्वितीय पाली में बीए तृतीय सेमेस्टर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा 278 केंद्रों पर आयोजित की गई। तृतीय पाली में बीए एवं बीएससी पंचम सेमेस्टर और एमकॉम की परीक्षाएं संपन्न हुईं।


कुलपति ने परीक्षा की पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी से सतत निगरानी परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।


परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी केंद्रों पर वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। रिकॉर्डिंग कम से कम 60 दिनों तक सुरक्षित रखनी होगी। प्रत्येक कक्ष में न्यूनतम दो कैमरे लगाना अनिवार्य है। प्रश्नपत्र भी केंद्राध्यक्ष और दो कक्ष निरीक्षकों के हस्ताक्षर के बाद कैमरों की निगरानी में खोले जाएंगे। इस दौरान निगरानी समिति के संयोजक प्रो. प्रमोद कुमार यादव, नियंत्रण कक्ष प्रभारी करुणा निराला, प्रदीप सिंह सहित टीम मौजूद रही।

Related

JAUNPUR 2199459845474455419

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item