सिकरारा के 46 दिव्यांग बच्चों को मिले निःशुल्क सहायक उपकरण

 दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य : बीएसए

सिकरारा (जौनपुर) ! विकासखण्ड बक्शा में गुरुवार को आयोजित एलिम्को (ALIMCO) के निःशुल्क शिविर में सिकरारा ब्लॉक के 46 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें 36 एमआर किट, पांच व्हील चेयर, दो हियरिंग एड, एक ट्राइसाइकिल, एक रोलेटर और एक क्रच शामिल हैं। शिविर में डॉ. पी. डी. तिवारी, डॉ. प्राची, जिला समन्वयक शशिधर उपाध्याय व एलिम्को टीम का मुख्य योगदान रहा।

​इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में जिलाध्यक्ष अमित सिंह की उपस्थिति में स्पेशल एजुकेटर रामजीत मौर्य ने विद्यालय के दिव्यांग बच्चों को उपकरण प्रदान किए। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) समीर ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों को चिन्हित कर उनकी पढ़ाई और दिव्यांगता से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए ये सामग्रियां दी गई हैं, जिससे वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

​जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चे समाज की मुख्यधारा में शामिल होंगे और उनकी नियमित पढ़ाई-लिखाई सुचारू रूप से हो सकेगी। इस अवसर पर स्पेशल एजुकेटर दीपक राव, विजय सिंह व रुचि यादव उपस्थित रहे।


​फोटो कैप्शन: प्रा. वि. ताहिरपुर में दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर व सहायक किट वितरित करते जिलाध्यक्ष अमित सिंह व शिक्षक।

Related

JAUNPUR 5192436661500405091

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item