गेहूं की बुआई के लिए वरदान साबित हुआ अर्नब तूफान, एक ही झटके में हो रही बुआई

 

मछलीशहर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अर्नब तूफान ने धान की पकी फसल को थोड़ा बहुत नुकसान जरूर पहुंचाया लेकिन हल्की बारिश गेहूं की बुआई के लिए वरदान साबित हुई और किसानों को पलेवा देने की जरूरत नहीं पड़ी। एक तरफ धान की कटाई पिटाई होती रही दूसरी ओर गेहूं की बुआई का सिलसिला भी इसी तूफान की बारिश के चलते साथ साथ चल रही है।धान की कटाई के बाद किसान आगे पीछे पलेवा देते और धीरे-धीरे बुआई होती।इस सम्बन्ध में बामी गांव के किसान राकेश सिंह कहते हैं पूरे क्षेत्र में 70 से 80 प्रतिशत गेहूं बुआई का काम पूरा हो चुका है।एक साथ बुआई के के चलते डी ए पी की खरीदारी में के लिए मशक्कत जरुर करनी पड़ी।इसी गांव के किसान शेर बहादुर सिंह ने बताया कि इस नमी से आलू का अच्छा जमाव भी हुआ है और मिट्टी चढ़ाने का काम युद्धस्तर पर जारी है।चना, मटर और सरसों का जमाव भी अच्छा है।

Related

डाक्टर 8906393843056717049

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item