वृद्ध महिला ने किया आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
https://www.shirazehind.com/2026/11/blog-post_01.html
जफराबाद।क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी एक 65 वर्षीय ने शनिवार की भोर में आत्महत्या कर लिया।घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई।तब परिवार में कोहराम मच गया।
उक्त गांव निवासी उर्मिला देवी पत्नी स्वर्गीय छोटेलाल यादव कुछ दिन से बीमार थी।उनकी मानसिक स्थिति ठीक नही थी।भोर में वह छत पर लगे बांस के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे ने बताया कि मृतका के पुत्र रूपेश यादव ने घटना की जानकारी दिया।पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।महिला द्वारा पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या करने की बात लग रही है।

