पिकअप की टक्कर से रेलवे फाटक का बूम टूटा, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

जफराबाद। क्षेत्र के नाथूपुर स्थित रेलवे फाटक पर गुरुवार की देर शाम एक पिकअप वाहन की टक्कर से फाटक का बूम टूटकर लटक गया। इससे कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा और जाम की स्थिति बन गई।


जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6:20 बजे एक पिकअप वाहन ने रेलवे फाटक के बूम में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बूम क्षतिग्रस्त होकर लटक गया। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ चौकी प्रभारी जफराबाद प्रभु नारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल स्लाइडर बूम लगवाकर ट्रेनों का संचालन सुचारू कराया।


इस दौरान आरपीएफ जवानों ने वाहनों का आवागमन नियंत्रित किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात 9:20 बजे क्षतिग्रस्त बूम को ठीक करा दिया गया। आरपीएफ चौकी प्रभारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि पिकअप चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related

JAUNPUR 6618438025827772603

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item