हत्या के प्रयास के मुकदमे में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त दो डंडे बरामद
https://www.shirazehind.com/2026/11/blog-post_154.html
जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के डीह असरफाबाद बाजार में आपसी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति पर लाठी-डंडे से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, डीह असरफाबाद निवासी सुनील कुमार पाल ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 8 नवंबर 2026 को बाजार में आपसी रंजिश को लेकर विष्णु और शिवशान्त ने उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में वह घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 335/26 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
इसी मामले में पुलिस ने मंगलवार को डीह असरफाबाद निवासी विष्णु पुत्र रामदौर और शिवशान्त पुत्र रामदौर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सत्यवीर यादव, कांस्टेबल पवन कुमार यादव और ओमप्रकाश यादव शामिल रहे।

