जौनपुर के नए जिलाधिकारी होंगे उमेश मिश्रा

 शासन की तबादला सूची में उमेश मिश्रा का नाम शामिल, वर्तमान में विशेष सचिव नगर विकास के पद पर हैं तैनात

जौनपुर। जनपद में जिलाधिकारी के पद पर जल्द ही नए चेहरे की तैनाती होने जा रही है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में उमेश मिश्रा को जौनपुर का नया जिलाधिकारी बनाए जाने का उल्लेख किया गया है। वह वर्तमान में विशेष सचिव, नगर विकास विभाग के पद पर तैनात हैं। शासन की सूची के अनुसार उन्हें अब जौनपुर के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहां पर तैनात रहे सैमुअल पॉल एन को अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक बैंकिंग सहकारी समिति की जिम्मेदारी सौंपा गया है।


तबादला सूची में क्रम संख्या 11 पर उमेश मिश्रा का नाम दर्ज है। उनके वर्तमान पद के रूप में स्थानांतरणीय विशेष सचिव, नगर विकास का उल्लेख किया गया है, जबकि नवीन तैनाती के स्थान पर जिलाधिकारी, जौनपुर अंकित है।

उमेश मिश्रा की नई तैनाती के साथ ही जनपद को नया जिलाधिकारी मिलने का रास्ता साफ हो गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिले में प्रशासनिक व्यवस्था की कमान उनके हाथों में होगी। अब लोगों की निगाहें उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि और प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर टिकी हैं।



Related

डाक्टर 3676426766775326827

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item