गोमती किनारे चला गीत गायकों के सूरों का जादू..

 उदयाचल सूर्य को अर्घ्य के साथ दो दिवसीय छठ महोत्सव का समापन 

जौनपुर।लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर गोमती घाट पर आयोजित छठ महोत्सव का समापन उदयाचल गामी भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ हुआ।  भोजपुरी विकास मंच एवं छठ पूजा आयोजन समिति की ओर से भामाशाह नमामि गंगे गोमती घाट पर आयोजित छठ महोत्सव में गीत गायकों ने उदयाचल सूर्य को अर्घ्य दे रही व्रती

 महिलाओं एवं उनके परिजनों को अपनी सधी हुई गायकी से बांधे रखा। भोजपुरी विकास मंच एवं छठ पूजा समिति  द्वारा  नमामि गंगे (भामा शाह)

गोमती घाट पर आयोजित दो दिवसीय छठ महोत्सव में गायक कलाकारों के छठ गीतों से गोमती घाट गूंज उठा।  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर, कुलपति प्रो.आर एन त्रिपाठी, भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति,अनुराग सिंह, विकेश उपाध्याय, विनीत सेठ, सुधांशु सिंह , डॉ सुलोचना मौर्या ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । महोत्सव के संयोजक राजकुमार सिंह (पत्रकार) , गौतम गुप्ता, सह संयोजक राहुल सिंह, स्वागताकांक्षी भाजपा नेता इंजी. कृष्ण कुमार जायसवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। देवी गीत गायक अवधेश पाठक, विवेक  मिश्रा वरदान ,गुलाब राही, विकास रागी,  राहुल पाठक और सविता पाठक, चिंटू सरगम, सविता गुंजन, श्वेता , प्रियांशी , श्रेयांस तिवारी, बृजेश दूबे, अभिषेक मयंक,राजेंद्र सिंह राज, कुसुम सोनकर, मितुल माहिया व बिंदु यादव छठ गीतों की शानदार प्रस्तुति से । संगीत घराने से जुड़े सूर्य प्रकाश मिश्र बल्ला गुरु और उनके नन्हें पुत्रों  द्वारा  तबला वादन ने लोगों की खूब तालियां बटोरी।

 सभी कलाकारों को मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर, ज्ञान प्रकाश सिंह , जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति प्रो. आर एन त्रिपाठी ने कलाकारों को माल्यार्पण के पश्चात स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

भोजपुरी विकास मंच की ओर से कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार सिंह, स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता, सह संयोजक राहुल सिंह,  वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुधांशु सिंह, रोहित सिंह भारद्वाज,  संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, नीलमणि सिंह, अजय सिंह मास्टर, आदित्य निकुंभ, आलोक गुप्ता, प्रमोद सिंह, बृजेश मौर्या, डॉ अंजना सिंह, उर्वशी सिंह, बीना सिंह, शशिबाला सिंह आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर विद्या भारती के कंचन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार कैलाश सिंह, डॉ राकेश कुमार सिंह, आदि का भी सम्मान किया गया। 



छठ महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार की सुबह संगीत घराने के सूर्य प्रकाश मिश्र बल्ला गुरु ने राग भैरवी से शुभारंभ किया। इसके पश्चात सुर संग्राम के उप विजेता हरिओम तिवारी, आशीष पाठक अमृत,विकास  सिंह रागी, विवेक वरदान मिश्रा, अभिषेक मयंक , गुलाब राही, बिंदु यादव, बृजेश दूबे आदि गायकों ने एक से एक गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 7 साल की छोटी बच्ची आराध्या सिंह ने अंश हनुमान फिल्म का धार्मिक गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन,  श्री दुर्गा पूजा महा समिति के संरक्षक निखिलेश सिंह, सोमेश्वर केसरवानी,

अपना दल के महा सचिव पप्पू माली, भाजपा नेता सुधांशु सिंह, सपा MLC के प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव  फार्मासिस्ट जिला अस्पताल संजय सिंह व गुलाब यादव ने  गायक कलाकारों को अंगवस्त्रम ,पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इंजीनियर कृष्ण कुमार जायसवाल, गौतम गुप्ता, और राजकुमार सिंह ने पत्रकार , अखिलेश सिंह, आनंद सिंह और वंदेश सिंह, अमित निगम, रोहित चौबे आदि को सम्मानित किया। इस अवसर पर  अनेक विशिष्टजन एवं जिले के सभी गायक कलाकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक राजकुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ हर्षित गुप्ता ने   किया।

Related

JAUNPUR 1665321008123052200

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item