छठ महापर्व पर श्री संकट मोचन संगठन ट्रस्ट ने गोपी घाट पर किया भव्य आयोजन

 श्रद्धालुओं के लिए दूध, चाय सहित की गईं निःशुल्क व्यवस्थाएं, सेवा भाव से जुटे रहे ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य

जौनपुर। श्री संकट मोचन संगठन ट्रस्ट की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ महापर्व पर गोपी घाट, शाही पुल नखास में भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।


ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को संरक्षित और सुदृढ़ करने के साथ समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और सेवा भाव को बढ़ावा देना है। इसी उद्देश्य से संगठन की ओर से प्रत्येक वर्ष छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।


इस वर्ष भी आयोजन में विश्वकर्मा फर्नीचर की ओर से शैलेंद्र विश्वकर्मा का विशेष सहयोग मिला। समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने चाय वितरण की व्यवस्था की, जबकि सांवरिया स्वीट हाउस के प्रोपराइटर संजय केडिया की ओर से गाय के शुद्ध दूध की व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया गया। इसके साथ ही वानर सेवा में भी सहयोग किया जा रहा है।


आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष आदित्य चौधरी, उपाध्यक्ष अजय सिंह नाविक, कोषाध्यक्ष सूरज निषाद, मंत्री चंदन निषाद, मीडिया प्रभारी मुकेश श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ सदस्य सूर्य नारायण पंडा का विशेष योगदान रहा।


कार्यक्रम के संचालन और व्यवस्थाओं में प्रतीक जायसवाल, सुनील गुप्ता, सोनू, राजू प्रजापति, सोनू निषाद, धीरज निषाद, गुलशन सोनकर, संजय निषाद, शिवचरण निषाद, गोलू निषाद एवं अशोक निषाद सहित अन्य सदस्य पूरी निष्ठा से जुटे रहे।


सेवा और समर्पण के साथ छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा का रखा विशेष ध्यान।

Related

JAUNPUR 6474344395650823884

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item