कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली जीत, उनके सम्मान के लिए आजीवन रहूंगा समर्पित : आशुतोष सिन्हा

 पौना गांव में वरिष्ठ सपा नेता दिनेश यादव फौजी के आवास पर नवनिर्वाचित एमएलसी का हुआ भव्य स्वागत


जौनपुर। वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) आशुतोष सिन्हा का धर्मापुर क्षेत्र के पौना गांव में वरिष्ठ सपा नेता दिनेश यादव फौजी के आवास पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान दिनेश यादव फौजी ने सपरिवार अंगवस्त्रम भेंटकर, पुष्पगुच्छ प्रदान करते हुए माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।


इस अवसर पर नवनिर्वाचित एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में प्रचंड बहुमत से मिली जीत उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है। इस सफलता के पीछे कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, संघर्ष, समर्पण और जनता का अटूट विश्वास है।


भावुक अंदाज में उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के ऋणी हैं और उनके स्नेह एवं सहयोग को कभी नहीं भूलेंगे। कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए वह आजीवन खड़े रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को विधान परिषद में पूरी मजबूती से उठाएंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।


इस मौके पर उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित एमएलसी को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।


कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नन्द लाल यादव, कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, विनोद यादव प्रधान किरतापुर, जयहिन्द यादव प्रधान धर्मापुर, पिंडरा प्रधान एवं प्रधान संघ अध्यक्ष नरेंद्र यादव, अनिल यादव फौजी प्रधान मोहिउद्दीनपुर, नीरज यादव प्रधान बघद्रा, सपा नेता मेवा लाल यादव, डॉ. संग्राम यादव, समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव, नीरज यादव, अरुण यादव एडवोकेट, गौरव यादव, हवलदार यादव फौजी, राजनाथ यादव, रिंकू यादव, सुरेश यादव, रंग बहादुर यादव, सुधांशु यादव, लालू यादव, किशन यादव, राजेश मौर्य, पंकज निषाद, राहुल भारती, अर्जुन राय सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 2919051758366383342

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item