धनतेरस पर बाजारों में उमड़ा खरीदारों का सैलाब, गहना कोठी में बढ़ानी पड़ी बैठने की व्यवस्था

 

जौनपुर। धनतेरस के पावन पर्व पर जिले भर के बाजारों में खरीदारी का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी, जो देर शाम तक जारी रही। बर्तनों, आभूषणों, भगवान गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं और पूजन सामग्री की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। शुभ मुहूर्त में खरीदारी की परंपरा निभाने के लिए लोगों ने अपनी पसंद के सामान की खरीदारी की। बाजारों में बढ़ी रौनक से कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे।


धनतेरस पर ग्राहकों की भारी भीड़ का नजारा नगर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान गहना कोठी में भी देखने को मिला। यहां ग्राहकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रतिष्ठान प्रबंधन को बैठने की व्यवस्था में इजाफा करना पड़ा। पहले जहां 100 कुर्सियों की व्यवस्था थी, वहीं ग्राहकों की सुविधा के लिए इसे बढ़ाकर 150 कुर्सियां करना पड़ा।


प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर विनीत सेठ ने बताया कि धनतेरस का दिन व्यापारियों के साथ ही ग्राहकों के लिए भी बेहद खास होता है। इस दिन प्रतिष्ठान की ओर से ग्राहकों की सुविधा और उनकी संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाता है। बेहतर सेवा और सुविधाजनक खरीदारी का माहौल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहती है।


Related

JAUNPUR 2036115434212387420

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item