समोधपुर की पूर्व छात्रा अचला सिंह का यूपीएससी से राजभाषा अधिकारी पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

 82 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट में रही थीं प्रथम श्रेणी में, इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हासिल की उच्च शिक्षा

सुइथाकला, जौनपुर। मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर समोधपुर की बेटी अचला सिंह ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर की पूर्व छात्रा अचला का संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के माध्यम से राजभाषा अधिकारी पद पर चयन हुआ है। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

अचला की उपलब्धि की जानकारी मिलने पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह भैंसौली स्थित उनके आवास पहुंचे। उन्होंने अचला को सम्मानित कर बधाई दी तथा उनके माता-पिता को बेटी की इस कामयाबी पर शुभकामनाएं दीं।

भैंसौली गांव निवासी अरविंद सिंह की पुत्री अचला शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने वर्ष 2014-15 में श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर से 82 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और परास्नातक की शिक्षा हासिल की। लगातार मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

विद्यालय संकुल के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. अजेय प्रताप सिंह ने अचला की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए इसे विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह ने कहा कि अचला ने अपनी मेहनत से यह साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

वहीं, अचला सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, पूर्व प्रधानाचार्य और गुरुजनों को देते हुए कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर परिश्रम से सफलता प्राप्त की जा सकती है।

इस अवसर पर संतोष सिंह, विनय त्रिपाठी, धर्मदेव शर्मा, अरुण मौर्य, प्रेमनाथ सिंह, डॉ. शोभनाथ यादव सहित तमाम लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अचला के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related

JAUNPUR 7619108271407297935

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item