ब्लॉक प्रमुख वंशराज सिंह ने क्षेत्रवासियों को दिया दीपावली का तोहफा, धनतेरस पर जुटे गणमान्य लोग

 सुगुरदीपुर में आयोजित समारोह में अतिथियों ने दिया प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश

जफराबाद, जौनपुर। सिरकोनी ब्लॉक प्रमुख वंशराज सिंह ने धनतेरस के अवसर पर अपने पैतृक गांव सुगुरदीपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों और ग्रामीणों ने सहभागिता की। प्रमुख ने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए त्योहार की खुशियां साझा कीं।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के काशी क्षेत्र अध्यक्ष रामविलास पाल ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मकता और बेहतर बदलाव लाने की प्रेरणा देने वाला त्योहार है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश देता है।


विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह ने कहा कि हिंदू धर्म के सभी प्रमुख त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देते हैं। ऐसे पर्व समाज में एकता बढ़ाने के साथ ही लोगों को जीवन में अच्छे बदलाव लाने की प्रेरणा भी देते हैं।


इस अवसर पर आमोद सिंह रिंकू, अवनीश सिंह, प्रवीण सिंह, शशिकांत पाठक, राजेश सिंह पुल्लू, डॉ. अखिलेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, संतोष सिंह पिंटू, विनय सिंह, चंचल सिंह, संजय सिंह, मुन्ना सिंह, शुभम सिंह गोलू, विशाल मिश्र सहित क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 3435373530780917218

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item