मजदूरों के हितों के लिए सपा ने पेश किया रोडमैप, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

 अखिलेश यादव के निर्देश पर जौनपुर में हुई प्रेसवार्ता, न्यूनतम वेतन, रोजगार की गारंटी और संविदा कर्मियों के नियमितीकरण का किया वादा

जौनपुर। मजदूरों, कामगारों और श्रमिकों के अधिकारों एवं सम्मान की लड़ाई को धार देने के लिए समाजवादी पार्टी ने अपना रोडमैप प्रस्तुत किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी जौनपुर और समाजवादी मजदूर सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधा गया। नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों के चलते मजदूरों, कामगारों और गरीब परिवारों का जीवन लगातार कठिन होता जा रहा है।


प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व एमएलसी शशांक यादव, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी रामगोपाल पुरी तथा प्रदेश अध्यक्ष धन्नीलाल श्रमिक ने मजदूरों के हित में पार्टी का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी मजदूरों के सम्मान, अधिकार, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।


नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर न्यूनतम वेतन का स्थायी निर्धारण, मजदूरों को रोजगार की गारंटी, संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। इसके अलावा मजदूरों के लिए राशन और आवास, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा, मनरेगा में रोजगार की गारंटी तथा छोटे उद्योगों और कामगारों को आर्थिक सहायता देने वाली योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।


उन्होंने कहा कि मजदूर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके श्रम और योगदान के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। समाजवादी पार्टी मजदूरों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं और वंचित वर्गों को सम्मान एवं अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।


प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, जिला महासचिव आरिफ हबीब, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, प्रदेश सचिव सुशील दुबे, पूर्व प्रमुख जयंती यादव, प्रभानंद यादव, राजनाथ यादव, अनवारूल हक गुड्डू, लाल मोहम्मद राईनी, नाजिम अली, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप यादव, डॉ. जितेंद्र यादव, इरशाद मंसूरी, राजेंद्र यादव टाइगर, अवधेश पटेल, जिला सचिव गुलाब यादव रीठी, अजय मौर्य, निजामुद्दीन अंसारी, जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू, डॉ. जंगबहादुर यादव, मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद पांडे, जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, महासचिव विशाल कन्नौजिया, रवि यादव एवं वीरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


जनपद आगमन पर राष्ट्रीय नेताओं का जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं पार्टी पदाधिकारियों ने बुके भेंटकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रेसवार्ता के बाद राष्ट्रीय नेताओं ने कार्यशाला आयोजित कर पदाधिकारियों से मजदूरों एवं कामगारों को समाजवादी मजदूर सभा से जोड़ने और उनके अधिकारों की लड़ाई को व्यापक बनाने का आह्वान किया।


इसके बाद जमालापुर, मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र में मजदूर सभा के प्रदेश सचिव महेंद्र माली के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात मजदूरों के हितों को लेकर पीडीए पंचायत आयोजित की गई, जिसमें मजदूरों, कामगारों एवं आमजन से समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा से जुड़ने की अपील की गई।


कार्यक्रम का संचालन समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

Related

डाक्टर 7088990809387636194

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item