जौनपुर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान का विशेष कार्याधिकारी ने किया निरीक्षण

 सभी बूथों पर बीएलओ मिले उपस्थित, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के दिए निर्देश

जौनपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत रविवार को जनपद के विभिन्न मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से आए विशेष कार्याधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने जौनपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर मतदाता पंजीकरण कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


विशेष कार्याधिकारी ने सदर विधानसभा क्षेत्र-366 के बूथ संख्या 362 से 366, 369 से 374, 469 से 474 तथा 479 से 482 का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित मिले। बूथों पर व्यवस्थाएं भारत निर्वाचन आयोग की निर्धारित चेकलिस्ट एवं मानकों के अनुरूप पाई गईं।


उन्होंने आलेख्य मतदाता सूची की उपलब्धता, सुपरवाइजरों के पर्यवेक्षण, बीएलओ ऐप के उपयोग और मतदाताओं की सुविधा के लिए बनाए गए हेल्प डेस्क का भी जायजा लिया। नए मतदाताओं, विशेषकर 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं और महिलाओं का नाम जोड़ने के लिए फार्म-6, नाम विलोपन के लिए फार्म-7 तथा संशोधन, स्थानांतरण एवं दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन के लिए फार्म-8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध मिले।


निरीक्षण के दौरान पात्र नागरिकों को आवेदन जमा करते हुए पाया गया। बीएलओ द्वारा आवेदनों की जांच, पावती देने और ऑनलाइन दर्ज करने की प्रक्रिया भी सुचारू रूप से संचालित मिली।


विशेष कार्याधिकारी ने 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के सत्यापन, मार्क इलेक्टर्स की जांच तथा लंबित कॉलों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित, अद्यतन और समावेशी बनाने के लिए पूरी पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ कार्य किया जाए।

Related

डाक्टर 6045771775120545086

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item