बोरिंग व रास्ते के विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट,कई घायल
जफराबाद।क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में बोरिंग और रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव की सरिता देवी पत्नी सुंदर द्वारा 8 नवंबर, रविवार को थाने पर दी गई तहरीर के अनुसार बीते 5 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे उनके नए मकान के किनारे समर सेबल बोरिंग के लिए खोदे गए गड्ढे को पाटने को लेकर पूछने पर पड़ोसी सौरभ, विकास, राजेंद्र, दिग्विजय व ओमप्रकाश घर में घुस गए और लाठी डंडे से पीड़िता सरिता देवी, कामिनी, प्रमिला को पीटकर घायल कर दिए। आरोपियों ने घर का सामान भी तोड़ फोड़ दिया। वही दूसरे पक्ष के विकास निषाद ने भी तहरीर देकर आरोप लगाया कि 5 नवंबर को सुबह साढ़े 10 बजे रास्ते के विवाद को लेकर कोमल, राहुल, अंकुश, दिनेश चंद्र, विवेक समेत कई लोगों ने मिलकर उनके घर का दरवाजा तोड़कर छत पर चढ़ गए और सौरभ, प्रकाश, दिग्विजय व नौरज्जी देवी को मार पीट दिया।
पुलिस ने दोनों पक्षों के द्वारा दी गई तहरीर पर 17 नामजद और कुछ अज्ञात युवकों पर सम्बंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

