खुदरा व्यापार को बड़ा आधार दे रहे मछलीशहर के ग्रामीण इलाकों में लग रहे मेले

 

जौनपुर। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जैसे-जैसे गांवों में रामलीला सम्पन्न हो रहा वैसे- वैसे दशहरे के दिन से किसी न किसी गांव में मेला जरुर लग रहा है।इसी क्रम में बुधवार को बामी गांव का मेला सामुदायिक भवन परिसर में लगा है। मानों पूरा गांव ही उमड़ पड़ा है। बच्चों ने कई दिन पहले से गांव के मेले के लिए पैसा जुटाना शुरू कर दिया था। आधुनिकता के उभार और पूंजीवाद के दबाव ने अकेलापन, व्यक्तिवाद और गलाकाट प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देकर सामूहिकता और सामाजिकता के बोध पर बड़ा कुठाराघात किया है। कृषि आधारित ग्रामीण समाज पर अभी भी पूंजी और उत्तराधुनिकता का रंग उतना नहीं चढ़ा है।आन लाइन शापिंग और शहरों के बड़े बड़े शापिंग मॉल में भले ही खरीदारी का फैशन है लेकिन दशहरे के बाद लगने वाले ये मेले  ग्रामीण इलाकों में खुदरा व्यापारियों के लिए महीने भर के लिए सौगात जैसे हैं। अर्नब चक्रवात के चलते हुई बारिश से किसानी का काम थोड़ा धीमा है। फ़ुरसत में होने के कारण आज बामी मेला देखने जैसे पूरा गांव उमड़ पड़ा है। अच्छी फसल के चलते किसानों के चेहरे पर मुस्कान है।मेले में बंधवा बाजार,तिलौरा बाजार,पवांरा और गोधना बाजार से खुदरा व्यापारी ठेले और चलती फिरती गाड़ियों पर फल, जलेबी, गट्टे,चाट, पानी पूड़ी, घरेलू जरुरतों और सौंदर्य सामग्री दुकानें सजाये बैठे हैं।यू के जी में पढ़ने वाले साहस सिंह मेले की खुशी में स्कूल ही नहीं गये हैं। श्रेष्ठ और साहस की खुशी का ठिकाना ही नहीं है।इसी मेले में बच्चों का वह रुप भी दिख रहा है जिसमें कई बच्चे दुकानें सम्हाले हुए हैं। मानों छोटी सी उम्र में उन्होंने गृहस्थी कंधे पर रख ली है लेकिन राहत की बात यही है कि कम से कम गांवों में लगने वाले ये मेले छोटी सी पूंजी में इन बच्चों को भी व्यापार का अवसर दे रहे हैं। शहरों में इस मंहगाई में इन परिवारों के लिए दस बीस फीट की दुकान बनाने के बारे में सोच भी नहीं सकते।कुल मिलाकर छोटी पूंजी वालों के लिए गांव के मेले वरदान से कम नहीं हैं और गांवों की खुशहाली और सामूहिकता का आधार स्तम्भ हैं।

Related

डाक्टर 8186405104927336683

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item