क्या खेत क्या खलिहान,आवारा गोवंश से कदम कदम पर किसान परेशान
https://www.shirazehind.com/2026/11/blog-post_768.html
जौनपुर। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में किसान खेत से लेकर खलिहान तक की रखवाली में परेशान हैं। मछलीशहर के विभिन्न गांवों, मछलीशहर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जहां भी जाये आवारा गो वशों का झुंड आपको फसल बर्बाद करता मिल जायेगा। मछलीशहर के चौकी खुर्द गांव के सत्यप्रिय पांडेय कहते हैं कि घर लाये धान को सुखवन डालने के लिए भी खटिया की बाउंड्री बनाकर सहारा लेना पड़ रहा है।आवारा गो वशों का झुंड इस पर भी टूट पड़ता है।सुखवन को खा पीकर इस पर गोबर और पेशाब कर देते हैं।

