मेगा विधिक सेवा शिविर में टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर की ओर से आयोजित विधिक सहायता एवं सेवा शिविर (मेगा शिविर) में जरूरतमंदों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जनपद न्यायाधीश सुशील शशि की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं और मिलने वाली सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह एवं अजय अम्बष्ट विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी विभिन्न स्टॉल लगाए गए, जहां स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई।

शिविर में जनपद न्यायाधीश सुशील शशि के हाथों अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से क्षय रोग (टीबी) से पीड़ित मरीजों को पौष्टिक आहार पोटली वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों को उपचार के साथ बेहतर पोषण उपलब्ध कराने और उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए सहयोग करना रहा।

इस पुनीत कार्य में डॉ. सुशील अग्रहरी के साथ अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष एडवोकेट उर्वशी सिंह के नेतृत्व में संस्था के सदस्य शिवम सिंह, राकेश सिंह एवं डॉ. रेखा सिंह ने सक्रिय योगदान दिया।

कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 1436919325163438039

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item