जौनपुर में दर्दनाक हादसा: पिकअप की चपेट में आकर चार वर्षीय मानवी की मौत, चालक फरार

 

जौनपुर। खम्हौरा गांव में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई। घर के पास दुकान से बिस्किट-टॉफी लेकर लौट रही बच्ची को टेंट का सामान लादकर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में आक्रोश फैल गया।


खम्हौरा गांव निवासी नीरज गौतम की चार वर्षीय पुत्री मानवी घर के पास स्थित दुकान पर बिस्किट-टॉफी लेने गई थी। सामान लेकर वापस लौटते समय सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान भकुरा मोड़ से जंगीपुर खुर्द की तरफ जा रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन बाइक से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


बताया जाता है कि हादसे के बाद पिकअप चालक भी परिजनों के साथ बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा था, लेकिन उसकी मौत की जानकारी मिलते ही वह वहां से फरार हो गया। चालक पिकअप को घटनास्थल पर ही छोड़ गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया।


उधर, मासूम की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। लोगों में आक्रोश को देखते हुए संभावित जाम और तनाव की स्थिति से निपटने के लिए आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत कर स्थिति संभाली।


मानवी दो भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी मौत से मां पूजा और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। पुलिस पिकअप को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश में जुटी है।



Related

डाक्टर 8570090435146192436

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item