सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ फोटो वायरल होने पर युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा
https://www.shirazehind.com/2026/11/blog-post_892.html
जौनपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सिंगल बैरल बंदूक के साथ फोटो वायरल होने के मामले में खेतासराय पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रितिक यादव पुत्र पुरेन्दर यादव निवासी शाहापुर, थाना खेतासराय के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया पर एक युवक की सिंगल बैरल बंदूक के साथ फोटो वायरल हुई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने फोटो की जांच और सत्यापन कराया। इसके बाद खेतासराय थाने में मु0अ0सं0 265/2026 के तहत धारा 30 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रितिक यादव को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, कांस्टेबल गोपाल रजक और दीपक गुप्ता शामिल रहे।

