कांग्रेसियों ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती, आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को किया याद

 

जौनपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू दूरदर्शी सोच वाले महान नेता थे। उनके कुशल नेतृत्व में भारत ने विकास के नए आयाम स्थापित किए। नेहरू जी विश्व स्तर पर सर्वमान्य और प्रभावशाली नेता थे। उनके विचार, सिद्धांत और व्यक्तित्व का प्रभाव पूरी दुनिया में था। उन्होंने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी और देश के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, बिजली उत्पादन, रेल नेटवर्क, नहरों और बांधों के विकास के साथ आईआईटी एवं एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की स्थापना में पंडित नेहरू की दूरदर्शी सोच का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि नेहरू जी अहिंसावादी विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रबल समर्थक थे।

कार्यक्रम में जिला सचिव इरशाद खान, राजीव निषाद, इकबाल हुसैन सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 8826600582175444730

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item