UPSC में सफलता हासिल कर उत्कर्ष मिश्रा बने कंपनी प्रॉसिक्यूटर अधिकारी

 इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए एलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई के बाद हासिल की बड़ी उपलब्धि, परिवार में खुशी की लहर

जौनपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा और साक्षात्कार में सफलता हासिल कर उत्कर्ष मिश्रा ने जनपद का गौरव बढ़ाया है। उनका चयन भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में कंपनी प्रॉसिक्यूटर (Company Prosecutor) अधिकारी के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।


उत्कर्ष मिश्रा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री आनंद मिश्रा के भतीजे तथा दीवानी न्यायालय में कार्यरत संतोष मिश्रा के पुत्र हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए एलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शामिल होकर साक्षात्कार तक का सफर सफलतापूर्वक पूरा किया और कंपनी प्रॉसिक्यूटर अधिकारी के पद पर चयनित होकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।


उत्कर्ष की इस शानदार सफलता पर उनके बड़े पिता एवं कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री आनंद मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी का क्षण है। उन्होंने उत्कर्ष की सफलता का श्रेय पूर्वजों के आशीर्वाद, कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प को दिया।


उत्कर्ष की उपलब्धि पर परिवारजनों, अधिवक्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी सफलता ने युवाओं को मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया है।

Related

डाक्टर 4515585981995591222

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item