शिया मुसलमानों के साथ धोखा किया है समाजवादी पार्टी
https://www.shirazehind.com/2013/08/blog-post_2058.html
प्रदेश सरकार में शिया समाज का मंत्री न होने से खफा आल इंडिया
शिया जागरण मंच के राष्ट्रिय अध्यक्ष मौलाना हसन मेहदी ने जौनपुर में अपने
समाज के लोगो के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से कहा की समाजवादी
पार्टी के टिकट पर लगातार दो बार विधायक शादाब फातिमा को सपा मुखिया ने
मंत्री न बनाकर प्रदेश के शिया मुसलमानों के साथ धोखा किया है | जबकि
मौजूदा सरकार में सभी जाती वर्ग के लोग मंत्री मंडल में शामिल है | पर शिया
समाज को सपा मुखिया ने मंत्री मंडल से महरूम रखा | मौलाना मेहदी ने कहा
की अगर जल्द ही शिया समाज की एक मात्र विधायक शादाब फातिमा को मंत्री नहीं
बनाया गया तो हमलोग धर्मगुरूओ के साथ प्रदेश में अपने समाज के लोगो
को सपा के खिलाफ लामबंद करेगे |
को सपा के खिलाफ लामबंद करेगे |