हे राम जाम ही जाम
https://www.shirazehind.com/2013/08/blog-post_7400.html
जौनपुर: जाम के निजात के लिए किए जा रहे सारे प्रयास बेकार साबित हो रहे है। सोमवार को शहर और हाइवे करीब तीन घंटे तक चपेट में रहा। जाम में सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों को परेशान होना पड़ा।
सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे वाजिदपुर से लेकर सिपाह और पालीटेक्निक चौराहे तक जाम लग गया। छोटे-बड़े वाहनों की दोनों तरफ कतार लग गई। जाम से बचने के लिए आजमगढ़ और शाहगंज रूट पर जाने वाले लोग ओलंदगंज, चहारसू मार्ग से तो बदलापुर, मछलीशहर रूट पर जाने वाले लोग ओलंदगंज से बदलापुर पड़ाव के रास्ते निकलने लगे। जिसके चलते उक्त मार्गो पर भीषण जाम लग गया। शहर और हाइवे पर दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग चींटी चाल से आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान स्कूली बच्चों की भी छुंट्टी हो गई। जो दिनभर स्कूल में पढ़ने के बाद जाम के झाम में फंसे रहे। करीब तीन घंटे बाद किसी तरह जाम समाप्त हुआ।

