गीतांजलि का द्विवार्षिक चयन सम्पन्न, संजय बनाये गये अध्यक्ष
https://www.shirazehind.com/2013/08/blog-post_8335.html
जौनपुर। सामाजिक संस्था गीतांजलि का द्विवार्षिक चयन नगर के मल्हनी मार्ग पर स्थित जागेश्वरनाथ मंदिर पर संरक्षक कामता प्रसाद सोनी की अध्यक्षता में हुई। चयन मण्डल के सदस्यों हबीब आलम खां, चन्द्र प्रताप सोनी, राम नरायन सेठ मामा, रामरूप केशरी, रमेश चन्द्र पाण्डेय, अमरनाथ गुप्ता द्वारा दो वर्षों के लिये संजय श्रीवास्तव को अध्यक्ष एवं अक्षय कुमार जयक को महासचिव बनाया गया। इसके अलावा गणेश साहू को कोषाध्यक्ष एवं ओम प्रकाश सोनी को कार्यक्रम संयोजक के लिये चयनित किया गया। इस चयन पर जहां उपस्थित लोगों ने हर्षध्वनि से स्वागत किया, वहीं चयन मण्डल ने अध्यक्ष को एक सप्ताह के अंदर कार्यकारिणी बनाने का आदेश दिया। बैठक का संचालन पूर्व अध्यक्ष चन्द्र प्रताप सोनी एवं आभार पूर्व अध्यक्ष महेन्द्रदेव विक्रम ने किया। इस अवसर पर गौतम सोनी, अनिल वर्मा, डा. रूप नरायन माली, विशाल जी, मनोज विश्वकर्मा, सुरेश चन्द्र गुप्ता, समीउल हसन, धर्मसेन सिंह, राकेश सेठ, राम प्रताप सोनी, वीरेन्द्र शाह, धीरज सोनी, प्रेम दर्शन विश्वकर्मा, अनिल जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
