‘मोरय्या-मोरय्या, गणपति बप्पा मोरय्या’
https://www.shirazehind.com/2013/09/blog-post_2104.html
तत्पश्चात् वाराणसी से आयी सपना ने ‘सत्यम्, शिवम्, सुन्दरम्’ पर अपनी प्रस्तुति दिखायी तो सलमान एण्ड साथी ने ‘ऊं नमः शिवाय’ की प्रस्तुति किया। इसके बाद सूरज ने ‘मां मेरी मां से मिला दे मुझे’ गीत पर आग के गोले के साथ खेला तो सभी के रोंगटे खड़े हो गये तो सलमान ने खून से लथपथ शरीर के साथ ‘मां शेरा वाली’ गीत पर प्रस्तुति की तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम की अगली कड़ी में सलमान सहित हनी, शेरू आदि द्वारा ‘अरे द्वार पालों’ ‘रामजी की निकली सवारी’ की प्रस्तुति दिखायी। इसके बाद ‘राम न चले हनुमान के बिना’ गीत पर तो सलमान ने पूरे पण्डाल को अशोक वाटिका बना दिया। अन्त में पूरी टीम ने डांडिया नृत्य किया तो वंदेमातरम् गीत के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई। सभी कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी सुशील वर्मा एडवोकेट के कंधों पर रही। इस अवसर पर अतिथियों के रूप में सम्पादक@संस्थापक रामजी जायसवाल, युवा उद्यमी@पत्रकार राजेश साहू, ओपी जायसवाल, कुमार कमलेश, शुभांशू जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद साहू सहित मनीष गिरि, आलोक कमलापुरी, जितेन्द्र कमलापुरी, शैलेष सेठ, अरूण कन्नौजिया, नितेश कसौधन, साकेत कमलापुरी, रवि सोनकर, सुमित शर्मा, अविनाश गुप्ता, रंजीत गुप्ता, सौरभ कमलापुरी, शशि मिश्रा, रवि मिश्रा, अमितेश, राहुल, गोलू, सोनू, विजय, गौरव, अतुल, मनीष, रणधीर, रतन, संतोष, सुधीर, दीपक शर्मा, सौरभ, राकेश, गणेश, प्रमोद, सोनू, रोशन, दीपक, सुमित, सतीश, चन्दन, अनिल सोनकर सहित संस्था के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, पत्रकार, समाजसेवी, क्षेत्रीय नागरिक आदि उपस्थित रहे। अन्त में संस्थाध्यक्ष संतोष शर्मा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
