
जौनपुर। आम आदमी पार्टी ने नगर के तारापुर कालोनी के गली निर्माण को लेकर बन जनांदोलन आयोजन समिति को गति देते हुये बुधवार को 5 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पालिका परिषद जौनपुर के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांग किया कि समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण किया जाय जिससे लोगों को नारकीय जीवन से मुक्ति मिल सके। जिला संयोजक डा. अनुराग मिश्र ने कहा कि आम आदमी की समस्याओं का यदि अधिकारियों द्वारा त्वरित गति से निस्तारण नहीं किया गया तो आम आदमी स्वयं आंदोलन के लिये विवश होगा। जिला सचिव शरदेन्दु चतुर्वेदी एडवोकेट ने कालोनी के अधिवक्ताओं के समूह के साथ न्यायसंगत मांगों को मानने में अधिकारियों के सहयोग का आह्वान किया। संयोजक हरिकृष्ण श्रीवास्तव ने अधिशासी अभियंता द्वारा दिये गये आश्वासन को आम आदमी की इच्छाशक्ति एवं एकता की जीत बताया। ज्ञापन देने वालों में डा. राघवेन्द्र सिंह, सोम वर्मा, ओम प्रकाश चैबे, सुनील अस्थाना, प्रेम लाल शर्मा, रवि चन्द्र मौर्य, अशोक श्रीवास्तव, नरेन्द्र पाण्डेय, हंसराज मौर्य, विजय बहादुर सिंह, गनपत लाल, नवीन कुमार, सत्यदेव सिंह, छोटे लाल मौर्य, गिरीश चन्द्र शामिल रहे।