
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी गोवंश प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेन्द्र सिंह ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह से विचार-विमर्श करके जनपद के वरिष्ठ नेता नितिन सिंह को काशी क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया। इसके साथ ही प्रमोद मिश्र केा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य एवं श्यामधर दूबे को विशेष आमंत्रित सदस्य, राजपति गिरि एडवोकेट को जिला संयोजक, अरविन्द तिवारी व संदीप सिंह को महामंत्री बनाया गया। इस मनोनयन पर पूर्व सांसद विजय सोनकर शास्त्री, सरदार सिंह, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, कैप्टन टीएन सिंह, सुरेश गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारियों ने बधाई दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को खरका तिराहा स्थित नितिन सिंह के आवास पर गुजरात के मुख्यमंत्री एवं भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री दावेदार नरेन्द्र मोदी का 64वां जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु व यशस्वी के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया।
\