शहर कोतवाल लाइन हाजिर , अग्नहोत्री नये कोतवाल
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_29.html
जौनपुर। 21 दिसम्बर को चेहल्लुम जुलुस के दरम्यान हुए शिया - सुन्नी विवाद की गाज आखिरकार शहर कोतवाल ओमकार सिंह ऊपर गिर ही गई। एसपी हैप्पी गुप्तन ने आज उन्हें लाइन हाज़िर कर दिया। उनके स्थान पर केराकत के कोतवाल आर के अग्नहोत्री को तैनात किया गया है। केराकत कोतवाली की जिम्मेदारी पुलिस लाइन में तैनात श्रीकांत को सौपी गई है।

