रेप के बदले रेप! पीड़िता के भाई ने लिया आरोपी से बदला
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_5883.html
यूपी के फतेहपुर जिले में थाना हुसैनगंज के अंतर्गत एक गांव के
एक युवक ने लड़की का रेप कर दिया। उस
युवती ने यह बात अपने परिजनों को बताई, तो उसका भाई गुस्से में आग बबूला हो गया। उसने उस आरोपी से बदला लेने की ठान ली और मामले को पुलिस में ले जाने के बजाय, उसे घर में ही दबा दिया। बाद में बदला लेने के लिए उसने आरोपी की विकलांग बहन के साथ वही हरकत कर दी, जो उसकी बहन के साथ हुई।

इस हादसे के बाद से जहां पूरे गांव में सन्नाटा फ़ैल गया, वहीं इस घटना
के चर्चे दूर तक हो गए। बहरहाल मामला हुसैनगंज पुलिस के पास पहुंचा, वह भी
असमंजस में है कि आखिर इस मामले में किया क्या जाए, क्योंकि दोनों ही पक्ष
आरोपी भी हैं और पीड़ित भी।
बहरहाल पहले तो पुलिस ने मामले में समझौता कराने का प्रयास किया,
लेकिन जब बात नहीं बनी तो दोनों आरोपियों पर कार्यवाही की बात कह रही है।
हालांकि इस मामले में दोनों ही पक्षों ने अपनी-अपनी तहरीर दे दी है।