साथी संग हुये अन्याय को लेकर जिला प्रशासन से मिले पत्रकार
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_5462.html
जौनपुर। जनपद के बदलापुर तहसील क्षेत्र के दुर्गापट्टी (भगतपुर) गांव निवासी पत्रकार अजय पाण्डेय की जमीन पर हल्का लेखपाल, विकास खण्ड अधिकारी सहित अन्य लोगों की मिलीभगत से बनवाये जा रहे सरकारी आवास के खिलाफ शुक्रवार को पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमण्डल जिलाधिकारी से मिलने पहुंचा। उनकी अनुपस्थिति में मिले नगर मजिस्टेªट वीरेन्द्र गुप्त को पत्रक सौंपते हुये पत्रकारों ने जांच कराकर न्यायोचित कदम उठाने की मांग किया। इस पर उन्होंने उपजिलाधिकारी बदलापुर से दूरभाष से सम्पर्क कर जांच कराने की बात कहने के साथ ही पत्रकार अजय पाण्डेय की जमीन पर गलत ढंग से बनवाये जा रहे कार्य को रोकने का आदेश दिया। प्रतिनिधिमण्डल में वरिष्ठ पत्रकार डा. राम सिंगार शुक्ल गदेला, राजेश श्रीवास्तव, शशिराज सिन्हा, विद्याधर राय विद्यार्थी, संजय शुक्ला, महर्षि सेठ, विनोद विश्वकर्मा, रमेश यादव सहित तमाम सम्पादक, पत्रकार, छायाकार आदि शामिल रहे।
