व्यक्तित्व विकास शिविर का किया गया आयोजन
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_8483.html

जौनपुर। लियो क्लब मेन द्वारा नगर के खासनपुर में व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन हुआ जहां सदस्यों को प्रशिक्षक/पूर्व लियो मण्डलाध्यक्ष सैयद मोहम्मद मुस्तफा प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर जहां पूर्व मण्डलाध्यक्ष प्रदीप प्रधान ने आगंतुकों का स्वागत किया, वहीं श्री मुस्तफा ने कहा कि अपने आत्मविश्वास को बढ़ायें, सदैव सकारात्मक सोचें, अपने व्यक्तित्व का विकास करें। प्रशिक्षण के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में राज केशरी को प्रथम, शैलेष निषाद को द्वितीय एवं सुधीर कुमार को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरूण त्रिपाठी, प्रदीप प्रधान, रविकेश श्रीवास्तव, राकेश सोंथालिया, प्रदीप जायसवाल, राकेश साहू, राजेश श्रीवास्तव, गोपाल, शहजादे हुसैन, विकास कुमार, विक्रम सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।
