सार्द्धसती, युवा जागरण व गोष्ठी का हुआ आयोजन
https://www.shirazehind.com/2014/01/blog-post_10.html
जौनपुर। एकल विद्यालय अभियान द्वारा शुक्रवार को सार्द्धसती व युवा जागरण और गोष्ठी का आयोजन हुआ जहां गांव से आये लगभग 400 युवक/युवतियों ने हिस्सा लिया। टीडी कालेज के व्यायामशाला में आयोजित गोष्ठी के बाद उपस्थित सभी लोग जेसीज चैराहे तक युवा जागरण का संदेश देते हुये अपने कार्यक्रम को सफल बनाये। इसके पहले गोष्ठी के मुख्य अतिथि वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट अंचल अभियान प्रभारी द्वारा कार्यक्रम का समापन हुआ जहां मुख्य वक्ता के रूप में राघवेन्द्र सैनी अंचल अधिकारी एवं संचालन सतिराम जी अंचल अभियान प्रमुख ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्याशंकर, सतीश, रामजानकी, संतोष, मुरलीधर, रमाशंकर, कामता, संजीव, अखिलेश, शिवमूर्ति, मिठाई लाल, सुरेश, कल्पना, नीतू, नीलम, पुष्पा, मनीष, आलोक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की समाप्ति पर युवा जागरण पदयात्रा निकाली गयी जो जेसीज चैराहे पर आकर समाप्त हो गयी।

