समाजसेवी की मनायी गयी प्रथम पुण्यतिथि

जौनपुर। सरकारी सेवा में रहते हुये भी बबऊ राम अग्रहरि ने सामाजिक कार्यों में बखूबी योगदान किया। वे एक नेक दिल इंसान थे तथा गरीब कन्याओं की शादी कराने में हरसंभव सहयोग देते रहते थे। उनका व्यक्त्वि अनुकरणीय है। उक्त बातें अग्रहरि समाज के जिलाध्यक्ष मनोज अग्रहरि ने समाजसेवी स्व. अग्रहरि की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों के बीच कही। मालूम हो कि स्व. अग्रहरि के तीसरे पुत्र विनोद जी भोजपुरी फिल्म एण्ड टेलीविजन एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सबसे छोटे पुत्र दीपक बसपा नेता हैं। इस अवसर पर रवीन्द्र अग्रहरि, मुकेश अग्रहरि, विक्रम कुमार, जितेन्द्र अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, विधानचन्द, आलोक, त्रिपुरारी, ओम प्रकाश, डा. अवधेश चैरसिया, उत्तम सिंह, मुन्ना, दिलीप आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

खबरें 7248304908180671286

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item