छात्रवृत्ति व प्रबंधक की धमकी का मामला गरमाया
https://www.shirazehind.com/2014/01/blog-post_3280.html
जौनपुर। छात्रवृत्ति न मिलने से क्षुब्ध होकर प्रदर्शन किये जाने के दौरान छात्रों को धमकी दिये जाने का मामला तूल पकड़ लिया, क्योंकि छात्रों का समूह शुक्रवार को मुख्यालय पर आकर जिला प्रशासन से लिखित रूप से शिकायत किया। यह मामला बक्शा क्षेत्र के चुरावनपुर गांव में स्थित गुजराती स्नातकोत्तर महाविद्यालय का है जहां के छात्रों की शिकायत है कि विद्यालय प्रशासन द्वारा उनको छात्रवृत्ति नहीं दिया जा रहा है तथा मांग करने पर प्रबंधक द्वारा कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर गत दिवस प्रदर्शन किया गया तो इससे क्षुब्ध होकर प्रबंधक द्वारा धमकी दी गयी। आरोप है कि फीस वृद्धि को लेकर छात्रों द्वारा रसीद मांगी गयी तो इससे वे क्षुब्ध हो गये थे। इसी वजह से छात्रवृत्ति में टाल-मटोल किया जा रहा है। इसी को लेकर छात्र शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर आकर जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में मुख्य राजस्व अधिकारी को अपनी मांगों से सम्बन्धित पत्रक सौंपा। इस अवसर पर रामनरेश यादव, सभापति मौर्य, कल्लू प्रसाद यादव, अक्षयराज यादव, श्यामनाथ, रमेश चन्द्र यादव, लालचन्द्र, प्यारे लाल, सुरेशनाथ सहित सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।
