युवा बसपा नेता ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन

जौनपुर। नगर से सटे चैकियां धाम के पास जय मां शीतला कप क्रिकेट प्रतियोगिता मैच का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन बसपा के युवा नेता सलीम खां ने फीता काटकर एवं खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करके किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिये। खेल में जीत और हार एक ही सिक्के के दो पहलू होते हैं। पराजय खिलाडि़यों का विजय की ओर ले जाने की प्रेरणा देती है। इसी प्रेरणा से ओत-प्रोत होकर पराजित टीम विजय के लक्ष्य तक पहुंचती है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच पोज इलेवन व साइन एशिया के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुये पोज इलेवन की टीम ने 4 विकेट खोकर निर्धारित 10 ओवर में 85 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी साइन एशिया की टीम ने 10 ओवर में अपने सभी खिलाडि़यों को गवां कर मात्र 21 रन पर सिमट गयी जिसके बाद मैन आफ दी मैच शैलेश कुमार को दिया गया। मैच में निर्णायक सदस्यों में दीपक राय व सुमित त्रिपाठी रहे जबकि कमेंट्री विक्की यादव ने किया। इस अवसर पर आनंद त्रिपाठी, बसपा नेता राजेश राव, एजाज खां, धर्मेन्द्र तिवारी, अजमल खां, साहिल खां, मोहम्मद राशिद, टोनी सिंह सहित तमाम खिलाड़ी, खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Related

खबरें 1433093673949036976

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item