पहली महिला लोको पायलट बन भारतीय रेलवे में रचा इतिहास
https://www.shirazehind.com/2014/01/blog-post_1729.html
बिहार रोहतास की रहने वाली ऋचा कुमारी ने भारतीय रेल के इतिहास
में अपना नाम दर्ज करा लिया है। ऋचा पूर्व मध्य रेलवे की पहली लोको पायलट
बन गई हैं। दरअसल इससे पहले भी देश के कुछ हिस्सों में महिला ट्रेन चालकों
ने ट्रेनों को चलाने का काम किया है, लेकिन पूर्व मध्य रेल के मुगलसराय
डिवीजन में यह पहली बार हुआ, जब ट्रेन की बागडोर किसी महिला को सौंपी गई।
ऋचा ने बताया कि लोको पायलट बनने का सपना था, जो पूरा हुआ। दूर-दूर तक
रेलवे से कोई वास्ता नहीं होने के बावजूद मजबूत हौसले और पक्के इरादे की
वजह से पायलट बन पाई। ऋचा ने इलेक्ट्रॉनिक में डिप्लोमा करने के बाद लोको
पायलट के रूप में अपने करियर कि शुरुआत करने का जो हौसला मन में रखा था,
परिवार वालों की वजह से पूरा हुआ है। वहीं साथी ट्रेन ड्राइवर जयनाथ शर्मा
ने बताया कि पायलट बनना आसान काम नहीं है, लेकिन मेहनत और जज्बा हो तो कुछ
भी किया जा सकता है।
