पत्रकार से नेता बनेंगे आशुतोष

'आम आदमी पार्टी' में शामिल होने वाली हस्तियों में एक और नया नाम जुड़ने की उम्‍मीद है। जाने-माने टीवी पत्रकार आशुतोष आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। आईबीएन7 के मैनेजिंग एडिटर पद से इस्तीफा दे चुके आशुतोष ने ट्वीट करके भी इसका संकेत दिया है। इसके बाद से ही सोशल साइट ट्वि‍टर पर उन्‍हें लोग निशाना बनाने लगे। लोग आशुतोष के साथ साथ अधिकतकर मीडिया घरानों पर कटाक्ष कर रहे हैं। इनका आरोप है कि पत्रकार सत्‍ता के हाथों की कठपुतली होते हैं। हालांकि, 'आप' ज्‍वाइन करने के बारे में न तो आशुतोष, न ही पार्टी की तरफ से किसी तरह की औपचारिक घोषणा की गई है। मंगलवार को मल्लिका साराभाई ने भी 'आप' ज्‍वाइन कर लिया। अन्‍ना हजारे की करीबी और समाजसेवी मेधा पाटेकर भी 'आप' ज्‍वाइन कर सकती हैं। 
 आशुतोष ने गुरुवार को ट्वीट किया, 'आठ साल पहले मैंने अपना रास्ता बदला था और अब फिर से वही समय आ गया है। डेस्टिनी का एक और कॉल है। मुझे इसके साथ बढ़ना ही होगा।' इसके अलावा एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'ये ऐतिहासिक पल हैं। सामाजिक मंथन चल रहा है। इस बदलाव को और मजबूत और खूबसूरत बनाने के लिए हर किसी को योगदान देना होगा।' आशुतोष अन्ना के आंदोलन पर किताब भी लिख चुके हैं।

Related

खबरें 1092366413648465010

एक टिप्पणी भेजें

  1. चले रिपोर्टिंग छोड़कर, पॉलिटिक्स के द्वार |
    आशुतोष संतोष बिन, सम्भावना अपार |

    सम्भावना अपार, आप आपे से बाहर |
    आपा बढ़ता जाय, कहाँ अब मोदी घर घर |

    चाहे डूबे देश, आप की खातिर वोटिंग |
    जुटा मीडिया देख, रात दिन चले रिपोर्टिंग ||

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item