अब प्रेक्षागृह में दिखाई जायेगी फ़िल्म : डीएम जौनपुर

जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कलेक्ट्रेट  स्थित प्रेक्षागृह का आधुनिकीकरणोंपरान्त  फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। प्रेक्षागृह का एवं परिसर का  निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधि0अभियंता आर0ई0एस0  हरेन्द्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका संजय शुक्ला को कम समय एवं कम लागत में गुणवत्तायुक्त कार्य करने के लिए बधाई दिया तथा कर्मचारियों को समर्पित करते हुए कहा कि अवकाश के दिन इस हाल में फिल्म दिखाई जायेगी जिसमें आप सब परिवार सहित आकर आनन्द उठा सकते है। उन्होंने बाउण्ड्रीवाल को और ऊंची करने तथा परिसर में इण्टर लाकिंग कराने का निर्देश दिया। अपर जिलाधिकारी वि.एवंरा. राधेश्याम ने इतने सुन्दर प्रेक्षागृह का आधुनिकीकरण करने के लिए जिलाधिकारी को बधाई दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पी.सी.श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी तेजप्रताप मिश्र, पी0डी0 सत्येन्द्रनाथ चैधरी, उप जिलाधिकारी सदर ज्ञानेन्द्र सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एस.एन.सिंह, प्रशासनिक अधिकारी ब्रम्हदेव सिंह, शिवशंकर लाल श्रीवास्तव ओ.एस.डी., इं0 रामकुमार पाण्डेय, लालमणि सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

खबरें 3004345148600855275

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item