बाजारों की रौनक रंग बिरंगी पतंगो बढी

जौनपुर में मकर संक्रांति के नजदीक आते ही इन दिनों बाजारों की रौनक रंग बिरंगी पतंगों से सजी हुई है ! बाजारों की खूबसूरती को इस साल कई तरह की पतंगे चार चाँद लगा रही है ! बच्चे घरो से निकाल कर पतंगे खरीद रहे है और खूब मस्ती कर रहे है ! बच्चो को भी नयी नयी तरह की पतंगे खूब भा रही है ! वही इस साल की पतंगों में बालीवुड और हालीवुड अभिनेताओ के साथ कई तरह के कार्टून दिख रहे है जिसे बच्चे ज्यादा पसंद कर रहे है और बच्चो ने इन पतंगों को नाम दिया है फ़िल्मी पतंग !
मकर संक्रांति में जहा गंगा जी का स्नानं कर पूजा पाठ किया जाता है वही खासकर पूर्वांचल में एक पुरानी परम्परा है पतंगबाजी का , जिसमे बच्चो के साथ बड़े बूढ़े भी साथ देते है और खूब मस्ती करते है ! मकर संक्रांति अब कुछ ही दिनों बाद आने वाली है और बाजारों की रौनक रंग बिरंगी पतंगे बढ़ा रही है बाजारों में जगह जगह इन खुबसूरत पतंगों की दुकाने सज गयी है ! तो बच्चे अब कहा पीछे हटने वाले है मकर संक्रांति की मस्ती तो बच्चे भी घरो से निकाल कर पतंगे उड़ाने में लगे है ! किसी बच्चे के हाथ में मंजा है तो किसी के हाथ में ठेरो रंग बिरंगी पतंगे ! बच्चो का कहना है की ठंडी तो है पर यह त्यौहार मस्ती भरा होता है तो हम सब मकर संक्रांति पर खूब मस्ती करने वाले है और तैयारिया अभी से शुरू कर दी है हम सब अभी से अच्छी अच्छी पतंगे खरीद रहे है ! वही बच्चो को इस साल फ़िल्मी पतंगे खूब भा रही है किसी को करीना ,तो किसी को अमीषा और कुछ बच्चो को हैरी पार्टर से सजी पतंगे मन भा रही है ! वही बच्चो के साथ बड़े बूढ़े पतंगबाज भी खरीददारी में जुट गए है और आज से ही सब पतंगों का स्टाक कर रहे है क्योकि डर है की समय कम है कही बजार से यह खुबसूरत पतंगे खत्म न हो जाये ! जहा इस वर्ष फ़िल्मी पतंगे ज्यादा बिक रही है लेकिन इलाहबादी पतंगे भी किसी से कम नहीं है क्योकि इन पतंगो की बनावट और कागज अच्छा होता है तो इसके चाहने वाले भी बहुत है ! वही पतंगबाजो का कहना है की पतंगबाजी की परम्परा बहुत पुरानी है जिसे हम मस्ती के साथ मनाते है और आगे भी मनाते रहेगे !

Related

खबरें 1810037669709372834

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item