..जब हाथ जोड़ पानी के लिए रोने लगा राजेंद्र
https://www.shirazehind.com/2014/01/blog-post_4083.html
जौनपुर: जफराबाद नगर पंचायत की प्रभारी अधिशासी अधिकारी ऋतु सुहास
शनिवार को दरीबा व काजी अहमदनूर मोहल्ले का निरीक्षण किया। मुसहर बस्ती में
राजेंद्र मुसहर ने पानी की समस्या बता हाथ जोड़कर रोने लगा। जिसे उन्होंने
आश्वासन देकर शांत कराया।
निरीक्षण के दौरान मुसहर अचरज, बिरजू, राजकुमार, बृजेश, मुसाफिर, राजू, लालती, घंटी आदि ने बस्ती में सरकारी सुविधाओं का लाभ न मिलने की जानकारी दी। प्रभारी अधिशासी अधिकारी ने मातहतों को कड़ी फटकार लगाते हुए शीघ्र हैंडपंप लगवाने को कहा।
मुसहर के बच्चों से स्कूल जाने को कहा और उन्हें मिठाइयां दीं। इसके पूर्व दरीबा मोहल्ले में दो असहायों को कंबल दिया। इसी दौरान अशोक श्रीवास्तव ने मतदाता सूची में गड़बड़ी की बात सामने रखी। जिस पर आठ जनवरी को मतदाता सूची, गृहकर, जलकर की समस्या के लिए खुली बैठक करने की बात कही।